छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मंजूरी प्रदान करने की जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि जनसुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए इन ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
इस सौगात पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हर्ष जताते हुए कहा कि उनका लगातार प्रयास रहा है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुगम और सस्ता सफर मिले। उन्होंने रेल मंत्री से मेमू ट्रेनों के लिए अनुरोध किया था, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है। उन्होंने कहा कि रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच ये मेमू ट्रेन शुरू होने से यात्री, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों, स्टूडेंट्स और दूर-दराज से राजधानी आने वाले मरीजों को सीधी और तेज यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे समय की बचत होगी और व्यापारिक और सामाजिक संपर्क बेहद मजबूत होगा।
पीएम और रेल मंत्री का आभार
सांसद अग्रवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार हो रहा है।