फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुनर्मूल्यांकन कराने पर नंबर कम तो नहीं हो जाएंगे': माशिमं की हेल्पलाइन नंबर पर छात्र पूछ रहे तरह-तरह के सवाल

Sun, 12 May 2024 01:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

परीक्षार्थियों ने पूछा कि पुनर्मूल्यांकन करवाने से नंबर कम तो नहीं हो जाएंगे। अवसर परीक्षा पूरक के साथ ही होती है क्या? अवसर परीक्षा कब तक होगी। केमेस्ट्री में 3 नंबर आया है पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहता हूं। 
विज्ञापन
माशिमं भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एक से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसमें परीक्षार्थियों के सवालों, संकायों का समाधान किया जा रहा है। इस दौरान परीक्षार्थियों ने पूछा कि पुनर्मूल्यांकन करवाने से नंबर कम तो नहीं हो जाएंगे। अवसर परीक्षा पूरक के साथ ही होती है क्या? अवसर परीक्षा कब तक होगी। केमेस्ट्री में 3 नंबर आया है पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहता हूं। 

विज्ञापन


हेल्पलाइन में जिलों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछा गया कि पुनर्मूल्यांकन करवाना है कैसे होगा? फिजिक्स का पेपर अच्छा गया था नंबर कम आए हैं, आर्टस सब्जेक्ट लिया है। कैरियर में क्या ऑप्शन है? मेरी बहन दो विषय में फेल हो गई है पूरक परीक्षा कब होगी, नंबर कम आया है श्रेणी सुधार करना चाहता हूं। ओपन स्कूल का रिजल्ट कब आएगा 12वीं में फेल हो गया हूं, क्रेडिट योजना से परीक्षा दे सकता हूं ? 

परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव से मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों और कैरियर सलाहकार मुक्त करा रहे थे। परीक्षार्थियों, अभिभावकों में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। माशिमं के हेल्पलाइन नंबर पर एक दिन में 158 फोन कॉल आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें