फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से की मुलाकात, धर्म-संस्कृति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 13 Jul 2026 11:15 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh News: मां मातंगी दिव्यधाम रायपुर के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सोमवार को मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रेमासाई महाराज ने की विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh News: मां मातंगी दिव्यधाम रायपुर के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा निवास में धर्म-संस्कृति, सामाजिक, आध्यात्मिक और जनहित आदि अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान महाराज ने भारत के प्रथम माँ कोत्रावै मंदिर के निर्माण एवं आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी देते हुए रमन सिंह को आमंत्रित किया। महाराज के आमंत्रण को विधानससभा अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार कर प्राण प्रतिष्ठा की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

प्रेमासाई ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के अध्यक्षीय नेतृत्व में पारित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम जैसे ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, धार्मिक स्वतंत्रता एवं सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा के मानसून सत्र के कुशल संचालन के लिए मंगलकामना की।
विज्ञापन


'अब बस्तर सुरक्षा और समृद्धि की नई पहचान बन रहा'
उन्होंने अपने बस्तर प्रवास के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कभी नक्सलवाद की चुनौतियों से प्रभावित रहा बस्तर आज विकास, शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई पहचान बना रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से क्षेत्र में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में आयोजित दिव्य दरबारों एवं हिन्दू जगाओ भव्य शोभायात्रा में उमड़ रही जनआस्था और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता समाज में आध्यात्मिक चेतना, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है।

सम्मान के लिए दी बधाई 
विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने महाराज को "सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर" सम्मान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण, सेवा, सद्भाव, नैतिक चेतना और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिये सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए अनुकरणीय पहलों के लिए प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें