फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी; सीएम विष्णुदेव आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

Fri, 07 Aug 2026 10:36 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। वे रिमोट बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त महिलाओं के खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। वे रिमोट बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त महिलाओं के खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। प्रदेश की 66 लाख 54 हजार से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से करोड़ों रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महतारी वंदन योजना इस दिशा में बड़ा बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राज्य की प्रगति तब तक नहीं हो सकती, जब तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से मजबूत न किया जाये। ऐसे में यह योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ ही उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को और ज्यादा मजबूत कर रही है। प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत 29 किश्तों में कुल 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डाले जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश की हर महिला सशक्त, स्वावलंबी और सम्मानपूर्ण जीवन जी सकें। इस योजना के लागू होने से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती आई है। लाखों परिवारों के जीवन में खुशहाली आई है।
विज्ञापन


जानें कब लागू हुई थी यह योजना
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू की गई है। इस योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में सीधे भेज दी जाती है। इस योजना से मिली राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें