फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: महादेव एप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

Thu, 09 Jul 2026 05:01 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन
सीबीआई ने महादेव एप सट्टेबाजी मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। भ्रष्टाचार के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है।
विज्ञापन


आरोपियों में असीम दास, रोहित गुलाटी, विकास छपरिया, अनिल धममानी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा शामिल हैं। 




विज्ञापन

 

 

सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ अतिरिक्त साक्ष्य भी सीबीआई ने कोर्ट में पेश किए हैं। दूसरे महादेव एप मामले में 66 आरोपियों के खिलाफ पांच चार्जशीट दाखिल की है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि देशभर में अवैध बेटिंग पैनल चलाकर करोड़ों की कमाई की गई। अवैध कमाई को म्यूल अकाउंट्स के जरिए विदेश भेजने का आरोप है। इसके साथ ही जांच में लोक सेवकों को प्रोटेक्शन मनी देने का भी आरोप है।

 

बता दें कि महादेव एपके प्रमोटर और सहयोगी विदेश से नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। सीबीआई ने आरोपियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू की है। एजेंसी ने कहा कि राजनीतिक और नौकरशाही संरक्षण की भी जांच जारी है। आगे भी चार्जशीट दाखिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें