फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: वनवासी विकास समिति की ओर से तीरंदाजी प्रशिक्षण; जनजाति समाज के विभिन्न खेल का कराएंगे अभ्यास

Wed, 08 May 2024 05:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के वनवासी विकास समिति की ओर से तीरंदाजी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल में 12 से 18 साल के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। यह आयोजन हर साल किया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के वनवासी विकास समिति की ओर से तीरंदाजी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल में 12 से 18 साल के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। यह आयोजन हर साल किया जाता है। एकलव्य खेलकुंद प्रकल्प के अंतर्गत वनवासी विकास समिति की ओर से तीरंदाजी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 10 से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण शिविर का शुल्क 300 रुपये प्रति प्रतिभागी रखा गया है। तीरंदाजी के साथ ही जनजाति समाज के विभिन्न खेल, नैतिक, सामाजिक संस्कार, मूल्यों का ज्ञान और  बौद्धिक, शैक्षिक अभ्यास कराया जायेगा। उचित प्रशिक्षण और मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। 

यह प्रशिक्षण शिविर रायपुर से बाहर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रहवासी रहेगा। प्रशिक्षण में  भाग लेने के लिए वनवासी विकास समिति रायपुर के रोहनीपुरम स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें