फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना को लेकर विभाग ने की ये अपील: जान लें ये नियम, मिस किया,तो नहीं मिलेगा एक हजार रु

Fri, 02 May 2025 02:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिये खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की पंद्रहवीं किश्त जारी कर दी है।
विज्ञापन
महतारी वंदन योजना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिये खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की पंद्रहवीं किश्त जारी कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी है। इसके साथ ही विभाग ने योजना का लाभ उठाने वाले हितग्राहियों से एक बड़ी अपील भी की है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार नेमहिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों में 9788.78 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को दी जा चुकी है। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। 

महिला एवं बाल विकास विभाग ने की ये अपील
दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना जरूरी है ताकि अगली किश्त का भुगतान आसानी से हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें