फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: तूफान के चलते तांदुला जलाशय में डूबी नाव, मछुआरा लापता; सर्चिंग में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Fri, 02 May 2025 02:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में तांदुला जलाशय में एक नाव डूबी गई। नाव पर सवार मछुआरा लापता है। सूचना के बाद NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है।
विज्ञापन
तांदुला जलाशय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में भारी तूफान के बीच तांदुला जलाशय में एक नाव डूबने की खबर सामने आ रही है। गुरुवार शाम से एक मछुआरा लापता है। नाव में सवार मछुआरे का नाम सोमन कुमार निषाद (40) बताया जा रहा है, जो ग्राम बोरिद का रहने वाला है।

विज्ञापन


घटना को लगभग 20 घंटे होने जा रहे हैं और लापता मछुआरे का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। खोजने के लिए NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह मछुआरा जलाशय में मछली पकड़ने गया हुआ था, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि आंधी-तूफान उठने लगा। 

इसके बाद से नव नियंत्रित होकर पंक्ति लहरों में पलट गया। परिजनों ने कल रात तक उसे खोजने की कोशिश की और नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अब रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई भी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें