फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: 'ये पब्लिक है सब जानती है'; बाहरी प्रत्याशियों को जनता ने नकारा, भूपेश बघेल समेत ये नेता हारे चुनाव

Wed, 05 Jun 2024 02:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Loksabha Election Result 2024: इस चुनाव में अपने क्षेत्र से चुनाव न लड़कर दूसरे क्षेत्र (सीट) से चुनाव लड़े। यह मतदाताओं को रस नहीं आई। यही वजह बना कि बाहरी प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
इन बाहरी प्रत्याशियों ने हरा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों में बाहरी बनाम स्थानीय मुद्दा बरकरार रहा है। इस चुनाव में अपने क्षेत्र से चुनाव न लड़कर दूसरे लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। यह मतदाताओं को रास नहीं आई। यही वजह बना कि बाहरी प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। इस चुनाव में जाति समीकरणों को साधने के लिए कद्दावर नेताओं को अपने क्षेत्र को छोड़कर दूसरे सीट पर चुनाव लड़ाया गया था, लिहाजा उनको हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने जातिगत-सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए बाहरी प्रत्याशी चुनाव में खड़ा किया, लेकिन मतदाताओं ने नकार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से आते हैं, वहीं उनको राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ाया गया। इस पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ही बघेल को सपोर्ट नहीं किया। इसी तरह भाजपा ने दुर्ग क्षेत्र के नेत्री सरोज पांडे को कोरबा से चुनाव लड़ाया गया, लेकिन कोरबा की जनता ने इन्हें नकार दिया। 

बाहरी प्रत्याशियों को जनता ने नकारा 
जानकारों की मानें तो इस चुनाव में स्थानीय और बाहरी का टैग लग गया। जिन जिन क्षेत्रों में बाहरी प्रत्याशी चुनाव लड़े, उन सभी क्षेत्रों में यह टैग लगा। जनता में स्थानीय और बाहरी का मुद्दा गरमाया रहा। चुनाव परिणाम आने के बाद यह पता चल ही गया कि बाहरियों को जनता ने नकार दिया। भाजपा ने जब लिस्ट जारी कि उसमें कोरबा से पांडे को टिकट दिया गया था, यही से बाहरी का आवाज उठने लगी, लेकिन कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और कद्दावर नेताओं को दूसरे क्षेत्रों से चुनाव लड़ाया। इस बीच स्थानीय प्रत्याशियों की पकड़ मजबूत रही और भाजपा के प्रत्याशियों ने पूर्व मंत्री और कद्दावर नेताओं को पटखनी दी। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भी नहीं बचा पाए सीट
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कांग्रेस दोनों ने यह प्रयोग अपनाया था। भाजपा ने नेत्री सरोज पांडे को कोरबा, तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया को जांजगीर चांपा, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव को बिलासपुर से चुनाव लड़ाया गया। इन सभी प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। मतदाताओं ने इन्हें नकार दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए भी बघेल ने अपना सीट नहीं बचा सके। वहीं एससी सीट होने पर डहरिया ने क्षेत्र बदला, लेकिन अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे।

दूसरे सीट से चुनाव लड़ने पर इन्हें मिली हार

  • दुर्ग क्षेत्र के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव हारे 
  • दुर्ग क्षेत्र के पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से चुनाव हारे
  • रायपुर क्षेत्र के पूर्व मंत्री शिव डहरिया जांजगीर-चांपा से चुनाव हारे 
  • दुर्ग क्षेत्र के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बिलासपुर से चुनाव हारे 
  • दुर्ग क्षेत्र के सरोज पांडे कोरबा से चुनाव हारे
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें