फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha election 2024: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सपरिवार किया मतदान, लोगों से की अपील

Tue, 07 May 2024 03:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मतदान किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सपरिवार किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मतदान किया है। उन्होंने अपनी पत्नी सुप्रभा हरिचंदन के साथ सिहावा भवन सिविल लाइन स्थित आदर्श मतदान केंद्र 170 पहुंच कर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन


राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान  के  बाद  राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें