फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election: पीसीसी चीफ बैज ने दोनों चरण की चारों सीटें जीतने का किया दावा, बोले- अब 7 सीटों पर फोकस

Sat, 27 Apr 2024 01:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उन्होंने राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू और कांकेर से बीरेश ठाकुर के जीत का दावा किया।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तीन लोकसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं का रूझान कांग्रेस के प्रति साफ दिख रहा है। भीषण गर्मी में लोग बदलाव करने के लिए घरों से निकल कर वोट डालने पोलिंग बूथ तक पहुंचे। 
विज्ञापन


दीपक बैज ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी तक हुए चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रचंड मतों से जीत रही है। उन्होंने राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू और कांकेर से बीरेश ठाकुर के जीत का दावा किया। बैज ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के बाद कांग्रेस का पूरा फोकस तीसरे चरण की सात सीटों पर है। 

पीसीसी चीफ ने पीएम मोदी के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यों नहीं मिला, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रुपये क्यों नहीं हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यों नहीं आया? 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ, विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ? मोदी बताएं देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है? प्रधानमंत्री, कांग्रेस को कोसने के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें