फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीटों पर कल होंगे मतदान

Thu, 25 Apr 2024 03:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Lok Sabha Election 2024; Rajnandgaon, Mahasamund and Kanker Lok Sabha  Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान कराये जाएंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Lok Sabha Election 2024; Rajnandgaon, Mahasamund and Kanker Lok Sabha  Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान कराये जाएंगे। इन लोकसभा क्षेत्रों में कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद शामिल हैं, जहां शुक्रवार को वोटिंग होगी। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। इनमें राजनांदगांव लोकसभा में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में 9 प्रत्याशी चुनानी रण में हैं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों की कुल 222 कंपनियां तैनात की गई है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने पुराना मंत्रालय परिसर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त आशय की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए राजनांदगांव में कुल 2 हजार 330 मतदान केंद्र, महासमुंद में 2 हजार 147 और कांकेर लोकसभा में 2 हजार 90 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीन लोकसभा क्षेत्रों यानी कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जहां पर शुक्रवार को मतदान कराये जाएंगे। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बाकी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग कराये जाएंगे। कुल 26 हजार 268 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 6 हजार 639 मतदानकर्मी रिजर्व रखे गए हैं। पिछले बार की तुलना में इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल सात प्रतिशत मतदाता की वृद्धि हुई है।

तीनों लोकसभा सीटों का फैक्ट फाइल

  • कुल मतदाता- 52,84,938
  • पुरुष मतदाता- 26,05,350
  • महिला मतदाता- 26,79,528
  • थर्ड जेंडर- 60
  • 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 1,62,624
  • कुल मतदान केंद्र- 6567 
  • संगवारी मतदान केंद्र- 330 
  • युवाओं की ओर से संचालित मतदान केंद्र- 117 
  • आदर्श मतदान केंद्र- 130 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें