फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Job: आईटीआई छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका के पदों पर भर्ती, 13 जून को होगा छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन

Tue, 11 Jun 2024 03:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका के पदों पर अभ्यर्थियों का छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका के पदों पर अभ्यर्थियों का छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस और व्हाट्सएप्प पर जानकारी दी गई है। दस्तावेज सत्यापन 13 जून को सुबह साढ़े 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर में किया जाएगा।  
विज्ञापन


छठवें चरण में रिक्त पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। सभी अभ्यर्थी जानकारी के लिए संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ और अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन के बाद संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर एक बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें