फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री बस सुविधा, 28 अगस्त तक मांगी गई जानकारी, ये लगेंगे डॉक्यूमेंट्स

Sun, 20 Aug 2023 01:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फ्री बस सुविधा मिलेगी। छात्र घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए फ्री बस सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मिलेगी।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फ्री बस सुविधा मिलेगी। छात्र घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए फ्री बस सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को महाविद्यालय छात्रों के हित में फ्री बस सुविधा देने की घोषणा की थी। ऐसे में निशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों से 28 अगस्त तक जानकारी मांगी गई है। उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त ने इस संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की थी, जिसे सितंबर से लागू किया जा सकता है। शासकीय महाविद्यालय में पढ़ रहे उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निशुल्क बस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। इसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के आसपास के बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्यों  को ये सभी जानकारी 28 अगस्त तक विभाग को भेजने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें