फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के बंगले में लगी आग; दस्तावेज जलकर राख, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

Thu, 28 Dec 2023 05:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Fire: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के रायपुर स्थित बंगले में अचानक आग लग गई। उनके बंगले के कंप्यूटर कक्ष में आग लगी है। आग लगने से पास के आलमारी में रखे सारे दस्तावेज जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार के बंगला स्थित कंप्यूटर रूम में आग लगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Fire: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के रायपुर स्थित बंगले में अचानक आग लग गई। उनके बंगले के कंप्यूटर कक्ष में आग लगी है। आग लगने से पास के आलमारी में रखे सारे दस्तावेज जलकर राख हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के बंगले स्थित कंप्यूटर कक्ष में आग लगी। इससे बंगले में मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग लगने से कोई भी जनहानि नहीं हुआ। इसके साथ ही जलकर खाक आलमारी में कितने दस्तावेज या समानों की हानि हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल टीम समेत गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बंगले को खाली कर रहे थे। इस दौरान कंप्यूटर रूम में आग लगी। इस दौरान पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें