90 साल की जानकी बाई ने अपना कीमती वोट दी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बार का चुनाव अनोखा रहा है। रायपुर जिले के केंवतरा गांव की 90 साल की जानकी बाई ने अपना कीमती वोट मतदान केंद्र क्रमांक 267 में आकर दिया। उन्होंने बताया कि वह चुनाव के समय अपना वोट अवश्य डालती है| उन्हें खुशी है कि लोकतंत्र के निर्माण में वह भी अपना मनपसंद जनप्रतिनिधि चुनती है। वहीं पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं की भी बड़ी संख्या है। पहली बार वोट डालकर मतदान केन्द्रों से बाहर निकल रहें युवाओं के चेहरों पर खुशहाल लोकतंत्र की मुस्कान दिखाई दी। फर्स्ट टाइम वोटर ने वोट डालकर कहा कि अब एक जिम्मेदार नागरिक होने का एहसास हो रहा है।
फर्स्ट टाइम वोटर्स का तिलक लगाकर स्वागत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मतदान मित्रों ने अपनी गोद में उठाकर दिव्यांगों से मतदान करवाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिव्यांगों ने डाला वोट
इस बार के चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। दिव्यांगों ने व्हील चेयर, ट्रायसायकल आदि के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट डाले हैं। इस दौरान दिव्यांगों को मतदान मित्रों की भी सहायता मिली। वोट डालने के लिए दिव्यांग मतदाताओं को लंबी लाइन में लगने से छूट मिली है। कई जगहों पर ट्राइसाइकिलों से दिव्यांगों को मतदान केन्द्रों में मतदान कम्पार्टमेंट तक पहुंचाया गया, तो कहीं मतदान मित्रों ने अपनी गोद में उठाकर दिव्यांगों से मतदान करवाया।