फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक; आज तय हो जाएंगे नाम, शैलजा, CM भूपेश मौजूद, अजय माकन वर्चुअल जुड़े

Tue, 10 Oct 2023 11:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 7 नवंबर को पहला चरण और 17 नवंबर को दूसरे चरण में निर्वाचन कराए जाएंगे। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चल रही है, जो देर रात तक चलेगी।
विज्ञापन
राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 7 नवंबर को पहला चरण और 17 नवंबर को दूसरे चरण में निर्वाचन कराए जाएंगे। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चल रही है, जो देर रात तक चलेगी। बैठक में 90 सीटों प्रत्याशियों को लेकर गहन-मंथन हो रहा है। इस आखिरी बैठक में प्रत्याशियों का नाम फाइनल हो जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत समेत समिति के सदस्य मौजूद हैं। इससे पहले भी रायपुर में दो बार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। ये अंतिम बैठक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक
इसके बाद राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक चल रही है। बैठक में स्क्रीनिग कमेटी के चेयरमैन और कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, चंदन, यादव, विजय जांगिड़, सप्तगिरी उल्का, नेट्टा डिसुजा, हनुमंथय्या समेत स्क्रीनिग कमेटी के मेंबर वर्चुअल जुड़े रहे। बताया जाता है कि 13 अक्टूबर को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हो सकती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें