फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: CM हिमंत बिस्वा सरमा का छत्तीसगढ़ दौरा आज; महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में लेंगे चुनावी सभा

Thu, 26 Oct 2023 07:00 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG chunav 2023: बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा कर चुनावी सभा ले रहे हैं। लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG chunav 2023: बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा कर चुनावी सभा ले रहे हैं। लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएंगे। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 

बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। फिर यहां से सरमा दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें