फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: शहरी मतदाता को साधने में लगी भाजपा, रामानुजगंज में सह प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने की बैठक

Mon, 13 Nov 2023 03:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़

सार

शहरी मतदाताओं को साधने के लिए नितिन नवीन काफी गंभीर दिखे। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित पार्षदों सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं से लंबी चर्चा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
भाजपा के सह प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण विधानसभा में से एक रामानुजगंज विधानसभा से भाजपा के कद्दावर नेता राम विचार नेताम सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा जहां लगातार सघन जनसंपर्क एवं कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वहीं, अब शहरी क्षेत्र के मतदाताओं पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन अपने अल्प प्रवास पर रामानुजगंज पहुंचे। जिन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित भाजपा समर्थित पार्षदों एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव की रणनीति पर सघन विचार विमर्श किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है। बघेल सरकार समाज के सभी वर्ग आतंकित है। छत्तीसगढ़ को बनाने का काम भाजपा ने किया था, जिसे डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल तक छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य किया। वहीं पांच वर्षों में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की दुर्गति हुई वह किसी से छुपी नहीं है। छत्तीसगढ़ के सर्वांगीणविकास के लिए ड बल इंजन सरकार की आवश्यकता है। केंद्र की योजनाओं को छत्तीसगढ़ के लोगों तक पहुंचाने में भूपेश बघेल सरकार बाधक बनी हुई है, जिस कारण यहां जमीनी स्तर पर योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो सका। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें