छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब दोनों दल के प्रत्याशी चुनावी महासंग्राम में कूद चुके हैं। एक योद्धा की तरह एक दूसरे को मात देने के लिए चुनावी रण में पूरी तरह से तैयार हैं। बीजेपी ने 25 अक्टूबर को 4 सीटों पर अपनी आखिरी लिस्ट जारी की। इसमें बेलतरा से विधायक रजनीश कुमार सिंह का टिकट काटकर सुशांत शुक्ला को दिया गया है। बीजेपी ने चारों सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। बीजेपी की चौथी लिस्ट में अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर, बेमेतरा से दीपेश साहू को टिकट मिला है। चारों नए चेहरे हैं। बीजेपी की चौथी लिस्ट में ओबीसी वर्ग से दो नए चेहरों को मौका दिया गया है।
बीजेपी ने 17 अगस्त 2023 को 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में भाजपा ने 10 एसटी और एक एससी के अलावा सांसद विजय बघेल के नाम पर मुहर लगाई थी। पहली सूची में अधिकांश नए उम्मीदवारों को लेकर कई जगहों पर विरोध भी देखने को मिला था। बीजेपी ने पहली सूची में जहां पार्टी कमजोर है, वहां अपने 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। ये सूची जाति समीकरण को भी प्राथमिकता देकर जारी की गई थी। पिछले चुनाव 2018 के मुकाबले इस बार पहली सूची जल्दी जारी की गई थी। ऐसे में उम्मीदवारों भरपूर समय मिलने से पार्टी को चुनाव के पक्ष में माहौल बनाने का समय मिल गया है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट में तीन सांसदों को दिया टिकट
बीजेपी ने 9 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें कुल 64 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया है। सूची में तीन सांसदों अरुण साव, रेणुका सिंह, गौमती साय को टिकट दिया गया है। रेणुका सिंह केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं। इसके अलावा दो पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, टेकाम और पद्मश्री छत्तीसगढ़ी अभिनेता अनुज शर्मा को टिकट दिया है। वहीं बेमेतरा जिले के बिरनपुर हिंसा में मारे गए भूवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को भी टिकट दिया है। दूसरी सूची में भाजपा ने 19 एसटी और 9 एसी प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट (64 सीटों पर)-
बीजेपी की तीसरी लिस्ट (1 सीट पर)-
पंडरिया : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। बोहरा वर्तमान में कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं।
बीजेपी की चौथी और आखिरी लिस्ट ( 4 नए चेहरों को टिकट) : बीजेपी ने चौथी और अंतिम लिस्ट में सामान्य वर्ग से दो, ओबीसी वर्ग से दो नए चेहरों को मौका दिया गया है।
बीजेपी के 86 सीटों में से 15 सीटों पर महिला उम्मीदवार
बीजेपी की एक संभावित सूची हुई थी वायरल
बीजेपी की अधिकृत दूसरी लिस्ट जारी होने से पूर्व एक संभावित सूची वायरल हुई थी। इसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई विधानसभा क्षेत्रों में काफी हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा था। संभावित सूची में शामिल प्रत्याशियों के पुतले भी फूंके थे। रायपुर के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में पद्मश्री और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के अभिनेता अनुज शर्मा का पुतला फूंका था। वहीं आरंग से लेकर डूमरतराई स्थित बीजेपी कार्यालय तक कार्यकताओं ने पैदल मार्च कर विरोध जताया था। पैराशूट प्रत्याशी खुशवंत सिंह का विरोध किया था।
कांग्रेस की पहली लिस्ट (30 सीटों पर)
कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली सूची में सीएम भूपेश बघेल एक पूर्व कैबिनेट मंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों को टिकट मिला था। वहीं एक की सीट बदली गई थी। पहली सूची में 3 एससी, 14 एसटी, 1 अल्पसंख्यक वर्ग के नेता मोहम्मद अकबर को से टिकट दिया गया था। वहीं साहू समाज से तीन नेताओं को मौका दिया गया है।
यहां देखें कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट-
कांग्रेस की पहली सूची में ये नए चेहरे
कांग्रेस की पहली सूची में इन विधायकों का कटा टिकट
कांग्रेस की पहली लिस्ट में चार सीटों पर महिलाओं को मौका
कांग्रेस की पहली लिस्ट में इन कैबिनेट मंत्रियों को मिला दूसरा मौका
कांग्रेस की पहली लिस्ट में इन विधायकों को मिला दूसरा मौका
बस्तर सांसद को भी उतारा चुनावी मैदान में
कांग्रेस ने बस्तर सांसद को भी चुनावी मैदान में उतारा है। बस्तर सांसद दीपक बैज को चित्रकोट सीट से मौका दिया गया है। यहां से राजमन बेंजाम का टिकट काटा गया है, वह चित्रकोट उपचुनाव 2019 जीते थे।
साहू समाज से तीन नेताओं को मौका
कांग्रे की पहली लिस्ट में 3 साहू समाज के नेताओं को टिकट दिया है। इसमें दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्यक्ष साहू, डोंगरगढ़ से बालेश्वर साहू और खुज्जी से भोलाराम साहू को मौका दिया गया है। पिछली बार भोलाराम साहू का टिकट कटा था। और संदीप साहू को टिकट मिला था। इस बार संदीप साहू का टिकट काटकर भोलाराम साहू को दोबारा मौका दिया गया है
कर्मा परिवार
कर्मा परिवार से देवती कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा को मौका दिया गया है। देवती कर्मा का टिकट काटकर उनके बेटे छविंद्र कर्मा को टिकट दिया गया है। हालांकि उनके परिवार में ही टिकट मिला है।
रुद्र कुमार ने 3 बार बदली सीट
मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने तीन बार सीट बदली है। गुरु रुद्र कुमार को पहले पहली बार रायपुर जिले के आरंग से, दूसरी बार दुर्ग जिले के अहिवारा और अब बेमेतरा जिले के नवागढ़ से चुनाव रण में उतरेंगे।
कांग्रेस की दूसरी सूची में महंत रामसुंदर दास, पंकज शर्मा को मौका
18 अक्टूबर को जारी कांग्रेस की दूसरी सूची में 53 नामों की घोषणा की गई है। दूसरी सूची में 17 नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं 10 विधायकों का टिकट काट दिया। पार्टी ने 53 प्रत्याशियों में से 10 महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। दूसरी सूची में कांग्रेस ने दुर्ग जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। दुर्ग शहर से अरुण वोरा, अहिवारा से निर्मल कोसरे भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी सूची में महंत रामसुंदर दास रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रापयुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को मौका दिया गया है। अभनपुर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, राजिम से अमितेष शुक्ला को दोबारा मौका दिया गया है। कुरूद से बीजेपी के अजय चंद्राकर के खिलाफ तारिणी चंद्राकर को उतारा गया है। भिलाई शहर से कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को दोबारा मौका दिया गया है। इसी तरह बिलासपुर से शैलेष पांडेय, रामानुजगंज से डॉ. अजय तीर्की, सामरी से विजय पैकरा, रायगढ़ से बीजेपी के ओपी चौधरी के खिलाफ कांग्रेस के प्रकाश शक्राजीत नायक चुनावी मैदान में होंगे। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में अधिकतर पुराने चेहरों को मौका दिया है।
यहां देखें कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट- (53 सीटों पर)
कांग्रेस की दूसरी सूची में 10 महिला प्रत्याशी को मौका
कांग्रेस की दूसरी सूची में इन विधायकों का कटा टिकट और इनको मिला मौका
कांग्रेस की तीसरी सूची में रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को दोबारा मौका
22 अक्टूबर को जारी कांग्रेस की तीसरी और आखिरी सूची में सात नामों की घोषणा की गई है। तीसरी लिस्ट में चार विधायकों का टिकट काट दिया गया। दो नए चेहरों को मौका दिया गया है। पहली बार महासमुंद जिले के महासमुंद और सरायपाली सीट से महिलाओ को अवसर दिया है। कांग्रेस की तीसरी सूची में एक एससी, एक एसटी, एक अल्पसंख्यक और 3 ओबीसी वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इस तरह कांग्रेस ने 90 सीटों में 18 महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है। वहीं ओबीसी वर्ग से 29 प्रत्याशी उतारे हैं। राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने मौजूदा 22 विधायकों के टिकट काटे हैं।
यहां देखें कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची (7 सीटों पर)
कांग्रेस की तीसरी सूची में दो नए चेहरों को मौका
बीजेपी और कांग्रेस ने इन तारीखों को जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर 9 अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 15 अक्टूबर को तीसरी सूची में पंडरिया सीट से भावना बोहरा को टिकट दिया था। 25 अक्टूबर को चौथी सूची में 4 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस तरह बीजेपी ने प्रदेश की कुल 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को दूसरी सूची में 53 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। फिर तीसरी सूची में 7 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार चुकी है। इस तरह कांग्रेस भी कुल 90 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। कुल मिलाकर 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो चुकी है। फिलहाल, दोनों दलों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
जानें अन्य पार्टियों का हाल
बीजेपी और कांग्रेस से पहले बसपा ने 8 अगस्त को नौ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें नौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची में 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। तीसरी सूची में चार प्रत्याशियों को मौका दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी और पांचवी सूची भी जारी कर चुकी है। पार्टी ने चौथी सूची में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं पांचवीं सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने कुल 49 उम्मीदवारों को सियासी रण में उतार चुकी है। चंदपुर विधानसभा सीट से लाल साय खूटे को मौका दिया गया।
ये है चुनावी कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।