CG Congress Satyagraha: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में आज शुक्रवार को प्रदेशभर में सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पैदल मार्च किया। रायपुर के राजीव गांधी चौक से बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाल कर सत्याग्रह किया गया।
CG Congress Satyagraha: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में आज शुक्रवार को प्रदेशभर में सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पैदल मार्च किया। रायपुर के राजीव गांधी चौक से बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाल कर सत्याग्रह किया गया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना बेहद आहत करने वाला और निंदनीय है। यह भाजपा की जातिगत भेदभाव, संकीर्ण मानसिकता और दलित विरोधी सोच को दिखाती है। अगर भाजपा-आरएएस को दलितों से इतनी ही घृणा है, तो ट्रेन, बस, हवाई यात्रा भी ना करें। इनको तो भोजन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि अन्न और सब्जियां भी दलितों के श्रम से ही इनके घर तक पहुंचती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि अंग्रेजों के चाटुकारों के वैचारिक वंशज आज भी विभाजनकारी नीतियों पर ही चल रहे हैं। समाज में द्वेष और वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देना चाहते हैं। न्यायपालिका से भी आग्रह है कि इस असंवैधानिक और अमानवीय कृत्य पर स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करें और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। जातिगत भेदभाव का लोकतांत्रिक भारत में कोई स्थान नहीं है। हम लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघी भाजपाइयों के भेदभावपूर्ण ओछी मानसिकता का पुरजोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन
ईडी के खिलाफ दूसरे दिन भी कांग्रेस का धरना
ईडी के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। पू्र्व सीएम भूपेश ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस का सीधा राजनैतिक मुकाबला नहीं कर पा रही तो वह ईडी को आगे कर के अपने मंतव्य पूरा करना चाहती है। जैसे भाजपा का मोर्चा संगठन, भाजपा युवा मोर्चा है, भारतीय जनता महिला मोर्चा, किसान मोर्चा है वैसे ही ईडी भी अब भारतीय जनता ईडी मोर्चा, आईटी, भारतीय जनता आईटी मोर्चा, सीबीआई, भारतीय जनता सीबीआई मोर्चा बन चुकी है। कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है।