फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: कांग्रेस आज दिल्ली में भरेगी हुंकार, रायपुर पहुंचेगी जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम

Mon, 12 Oct 2026 11:17 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आज 12 अक्तूबर को कई कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में हुंकार भरेंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आज 12 अक्तूबर को कई कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में हुंकार भरेंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे। कांग्रेस के 35 विधायक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जर्सी होगा लॉन्च 
प्रदेश के खेल मंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जर्सी लॉन्च करेंगे। इस दौरान लीग की टीमों और उनमें शामिल खिलाड़ियों की जानकारी शेयर की जाएगी। वहीं लीग के अंबेसडर के नामों की घोषणा की जायेगी। साढ़े तीन बजे रायपुर के एक निजी होटल में कार्यक्रम होगा।


जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम आज पहुंचेगी रायपुर
जिम्बाब्वे की टीम भी आज रायपुर पहुंचेगी। जिम्बाब्वे की टीम की अगुवाई कप्तान जोसेफीन नकोमी करेंगी। रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला मैच 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम आज से स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेगी। 
विज्ञापन



रेलवे सुरक्षा बल 42वां स्थापना दिवस समारोह
रेलवे सुरक्षा बल आज अपना का 42वां स्थापना दिवस समारोह मनायेगा। समारोह में आरपीएफ के अनुशासन, साहस, समर्पण और परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, आधुनिक सुरक्षा तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे तकनीकी नवाचारों और डिजिटल पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा। समारोह में आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा, आईपीएस, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, आरपीएफ के महानिरीक्षक मुनावर खुर्शीद तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।


छत्तीसगढ़ प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवायें
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में तेज धूप है। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर बहुत ही हल्की बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात गिर सकता है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं।


हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दो दिन बाद इसी तरह की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें