फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में सत्याग्रह कर बरसे कांग्रेसी: विकास उपाध्याय बोले- 'केंद्र में चल रही हिटलर की सरकार, आवाज दबा रही'

Sun, 26 Mar 2023 11:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज रविवार को रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुंह पर काली पट्टी बांधकर और ताला लगाकर अनोखे प्रदर्शन के लिए आज चर्चित रहे संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
विकास उपाध्याय, ज्ञानेश शर्मा, संगीता दुबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज रविवार को रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुंह पर काली पट्टी बांधकर और ताला लगाकर अनोखे प्रदर्शन के लिए आज चर्चित रहे संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन





उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी की हिटलर वाली तानाशाही सरकार चल रही है। आवाज उठाने वालों की आवाज दबा दी जा रही है। संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। सच बोलने वाले हमारे नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी जा रही है। मोदी सरकार आवाज उठाने वाले लोगों की आवाज दबा रही है। आवाज उठाने पर माइक बंद कर दिया जाता है। मोदी और अडानी के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी-अडानी का ये रिश्ता क्या कहलाता है। आगे की रणनीति के सवाल पर कहा कि वो सड़क तक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार विरोधियों को कुचलने में लगी: ज्ञानेश शर्मा 
छत्तीसगढ़ योग अयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार विरोधियों को कुचलने में लगी है। सबसे बड़ी बात ये है कि चोर को चोर कहने से रोका जा रहा है। अच्छे को अच्छे और बुरे को बुरे बोलने से रोका जा रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी किसी को चोर कह रहे हैं, तो उन्हें चोर कहने से रोका जा रहा है। केंद्र की इस हरकत को सब देख रहे हैं। केंद्र सरकार विरोधियों को दमन करने में लगी है। लोकतंत्र को कुचलने में लगी है। 
विज्ञापन





संगीता बोलीं- किसी की आवाज को दबा नहीं सकती मोदी सरकार
वहीं रायपुर शहर जिला कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष संगीता दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार किसी की आवाज को नहीं दबा सकती। हमारे नेता राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। अडानी और अंबानी को बचाने के लिए केंद्र सरकार ऐसा षड़यंत्र रच रही है। हमारी सरकार ने सभी क्षेत्रों में काम किया है। सच की आवाज को दबाया जा रहा है। वहीं जाति सूचक शब्द के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय इस तरह की बातें होती रहती हैं। ऐसे पहले करने वालों पर अब तक मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया गया?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें