फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: ईडी दफ्तर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, इन मामलों में देंगे जानकारी

Thu, 27 Feb 2025 12:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री आज गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर पहुंचे हैं। दरअसल, सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस भवन के निर्माण के संबंध में ईडी प्रभारी महामंत्री को जानकारी के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
ईडी दफ्तर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री आज गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर पहुंचे हैं। दरअसल, सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस भवन के निर्माण के संबंध में ईडी प्रभारी महामंत्री को जानकारी के लिए तलब किया गया है। उहोने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सुकमा और कोंटा के राजीव भवन के निर्माण का पाई-पाई का हिसाब ईडी को देंगे। 30 पन्नों की जानकारी तैयार है। चार बिंदुओं पर पूरी जानकारी तैयार कर ली है।
विज्ञापन


बता दें कि सुकमा और कोंटा में निर्मित कांग्रेस भवन के लिए मिले नोटिस का जवाब देने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। ईडी ने मंगलवार को नोटिस भेजकर जवाब के लिए आज तलब किया था। भवन के निर्माण के संबंध में जानकारी के लेने के लिए ईडी की टीम मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंची थी। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू से बंद कमरे में पूछताछ के बाद टीम ने चार बिंदुओं में गुरुवार तक जवाब मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें