फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सीएम साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात; कहा- शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं

Wed, 22 May 2024 03:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। सीएम ने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। सीएम ने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुःखद घटना घटित हुई है, लेकिन होनी को टाला नहीं जा सकता। हम सब आपके साथ हैं, पूरी सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री भी आप सभी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। आप लोगों को हर संभव मदद की जाएगी। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि के अलावा हमारी सरकार आप सभी को पांच-पांच लाख रुपए देगी। आप सभी बहुत कष्ट में हैं, लेकिन हमारी शोक संवदेनाएं आप सभी के साथ है। आप सभी हमें अपना समझें। कुछ भी परेशानी हो तो गृह मंत्री को बताइये। वे त्वरित आपकी मदद करेंगे। हमारी सरकार आप सभी के लिए उचित मुआवजा की घोषणा कर रही है।

बता दें कि कबीरधाम के कुकदूर के बाहपाली गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिकों से भरी पिकअप के पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई। सीएम साय ने मृतक के परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें