फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सुनी 'मन की बात'; साय बोले- नवाचार की बात सुनने को मिलती है

Sun, 30 Mar 2025 02:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सूने। 
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सुनी 'मन की बात' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सूने। सीएम साय ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश को लोगों से रूबरू होते हैं। मन की बात में कई नई-नई चीज सुनने को हमको मिलती हैं। हर बार नवाचार की बात करते हैं। सीखने की बात करते हैं। रेडियो कार्यक्रम के 120वें एपिसोड रहा। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने के आखिरी रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के लोगों से संवाद करते हैं। उनके कार्यक्रम में हमें नई-नई चीजें देखने और सुनने को मिलती हैं। सीएम साय ने कहा कि अब गर्मी के दिन आने वाले हैं। इस समय जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने चर्चित मासिक प्रसारण 'मन की बात' की 120वीं कड़ी में देशवासियों से संवाद किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रेरणादायक कहानियों, जल संरक्षण, खेलों में बढ़ती भागीदारी, योग और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत में मोदी ने कहा कि आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जिससे चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसी के साथ विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ भी हो रहा है। उन्होंने सभी देशवासियों को नवरात्रि और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों और युवाओं को गर्मियों की छुट्टियों में हुनर निखारने का सुझाव देते हुए कहा कि वे गर्मियों की छुट्टियों को नए कौशल सीखने, सेवा कार्यों और स्वयंसेवी गतिविधियों में शामिल होकर बिताएँ।  अगर कोई संगठन, स्कूल या सामाजिक संस्था ग्रीष्मकालीन गतिविधियों का आयोजन कर रही है, तो उसे 'माय हॉलिडे' के तहत साझा किया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बारिश की बूंदों को संरक्षित करके हम बहुत सारा पानी बचा सकते हैं। पिछले 7-8 वर्षों में देशभर में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिससे 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी का संरक्षण किया गया है। उन्होंने कर्नाटक के गडग जिले की एक मिसाल दी, जहां ग्रामीणों ने सूख चुकी झीलों को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने खेलो इंडिया पैरा गेम्स का उल्लेख करते हुए बताया कि इस वर्ष इसमें पिछले साल की तुलना में अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस आयोजन में 18 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने, जिनमें से 12 महिला खिलाड़ियों ने बनाए। दिल्ली में आयोजित 'फिट इंडिया कार्निवाल' में 25,000 लोगों ने भाग लिया, जिससे फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने मासिक प्रसारण में मशहूर रैपर हनुमानकाइंड की तारीफ की और कहा कि उनके गाने में भारत की पारंपरिक मार्शल आर्ट्स जैसे कलारिपयट्टू, गतका और थांग ता को जिस तरह शामिल किया गया है, वह सराहनीय है। मॉरिशस और गुयाना में भारतीय संस्कृति के प्रभाव की चर्चा करते हुए मोदी ने अपनी हाल ही की मॉरिशस यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि वहां गीत गवई की प्रस्तुति दी गई, जो भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। 200 साल पहले जो भारतीय मजदूर मॉरिशस गए थे, वे वहां पूरी तरह रच-बस गए और अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखी। इसी तरह गुयाना में चौताल की प्रस्तुति ने उन्हें प्रभावित किया। भारत में टेक्सटाइल वेस्ट की चुनौती और समाधान की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा टेक्सटाइल वेस्ट उत्पन्न करने वाला देश है। लेकिन अब स्टार्टअप्स और पर्यावरण प्रेमियों के प्रयासों से इस समस्या का समाधान खोजा जा रहा है। पीएम मोदी ने हरियाणा के पानीपत की तारीफ की, जहां पुराने जूते-चप्पलों और कपड़ों को रिसाइकल करके नए उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इससे सतत फैशन को बढ़ावा मिल रहा है।

आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा ने शक्ति स्वरूपा बेटियों के साथ "मन की बात" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरणादायी एवं ओजस्वी मार्गदर्शन सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें