छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा अपने विवादित बयानों और कारनामों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में बीड़ी पीते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लखमा दौरा करते हुए एक ग्रामीण के साथ बीड़ी पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो ग्रामीण को कहते हैं कि धुआं को मुंह से अंदर लेकर नाक से निकालो। इसके बाद वो वो खुद भी ऐसा करके दिखा रहे हैं।
लखमा इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर अपने क्षेत्र कोंटा में लगातार दौरा कर रहे हैं। बताया जाता है कि ये वीडियो उसी क्षेत्र का रहा है। जिसमें लखमा एक गांव के दौर पर है। इस दौरान व्यक्ति बीड़ी पी रहा है, तो उसकी बीड़ी से टच कराकर अपनी बीड़ी जला लेते हैं। फिर कैमरे की ओर मुंह करके आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान उस व्यक्ति को कहते हैं कि तुम भी मुंह से धुआं अंदर लो और नाक से निकालो। फिर वो खुद भी उस आदमी के साथ ऐसा करके कैमरे के सामने हंसने लगते हैं। लखमा के साथ उनके समर्थक भी नजर आ रहे हैं।
बीजेपी ने साधा निशाना, कहा ये शर्मंनात हरकत
इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने इसे शर्मनाक बताते हुए महात्मा गांधी के विचारों की हत्या करार दी है। बीजेपी का आरोप है कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को नशे में डूबा दिया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री के इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। महात्मा गांधी ने जीवन भर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ी। ये उनके विचारों की हत्या है। कैबिनेट मंत्री लखमा खुलेआम नशा को बढ़ावा दे रहे है, इससे युवाओं के बीच गलत मैसेज जा रहा है।
इसके पूर्व भी मीडिया से चर्चा में लखमा ने शराबबंदी के मुद्दे पर कहा था कि छत्तीसगढ़ के लोगों को दारू पीने का स्टाइल नहीं आता। आप यदि ज्यादा दारू पीते हैं तो मर मर जाएंगे, लेकिन दारू सही मात्रा में पीएंगे तो मजबूत बन जाएंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदश की सियासत में खूब हल्ला मचा था। सड़क को लेकर कहा था कि बस्तर की सड़क हेमा मालिनी के गाल की तरह बना देंगे।