फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक: नितिन नबीने बोले- पंचायत से लेकर संसद तक बीजेपी का परचम लहराने कार्यकर्ता संकल्पित

Fri, 10 Jan 2025 01:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG BJP core group meeting: पंचायत से लेकर संसद तक बीजेपी की जीत का परचम लहराने के लिये भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं।
विज्ञापन
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करते नितिन नबीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG BJP core group meeting: पंचायत से लेकर संसद तक बीजेपी की जीत का परचम लहराने के लिये भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं। आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में इसी जीत को बरकरार रखने के लिये हम संकल्पित हैं। ये बातें बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन ने पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में बीजेपी प्रदेश कार्यालय डूमरतराई में कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव और  लोकसभा चुनाव में जैसी प्रचंड जीत भाजपा को मिली। जनता-जनार्दन का वही विश्वास निस्संदेह हम फिर अर्जित करेंगे। अब कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने की प्रक्रिया में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जीत का परचम लहराना है। छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से एक  साल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में जनता से जुड़े हुए हर मुद्दे को उन्होंने पूरा किया। 
 
बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी ने कहा कि चाहे गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने का हो, चाहे महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को लाभ देने का हो, चाहे किसानो की बात हो, चाहे मजदूरों की बात हो। हर क्षेत्र को ध्यान में रखना चाहिए। हर चीज को ध्यान में रखकर चाहे युवाओं की बात हो युवाओं के जो मुद्दे थे, उसके लिए भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने काम किया। युवा, महिला, मजदूर, किसान हर वर्ग, जो गरीब प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी हैं। सब वर्ग के लोगों को अगर किसी ने एड्रेस किया मात्र एक साल में विष्णुदेव साय सरकार ने किया है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित समस्त मंत्रीगण और कोर कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें