फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: विधायक अनुज ने लगातार तीसरे दिन सदन में उठाए जनहित के मुद्दे: पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर किये ये सवाल

Wed, 16 Jul 2025 06:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG assembly Monsoon session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन रायपुर जिले के धरसीवां विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने प्रदेश और क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को सदन में उठाया।  
विज्ञापन
धरसीवां विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अनुज शर्मा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG assembly Monsoon session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन रायपुर जिले के धरसीवां विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने प्रदेश और क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को सदन में उठाया।  उन्होंने पुलिस विभाग में लंबित आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सवाल किया। जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के 5 हजार 976 पदों कि भर्ती के लिये दस्तावेजों/शारीरिक दक्षता परीक्षण की कार्यवाही पूर्ण हो गयी हैं। लिखित परीक्षा व्यापम के माध्यम से कराने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण करने का जवाब मिला है।

विज्ञापन


विधायक अनुज ने अपने दूसरे प्रश्न में मेकाहारा के सुरक्षा एवं गाड़ी पार्किंग के लिये निविदा के संबंध में पूछा कि ठेका एजेंसी के विरुद्ध बार-बार शिकायत मिलने के बाद भी उन्हें उनके निविदा अवधि में वृद्धि किये जाने  के संबंध में पूछा। जिसके में स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि निविदा 30-6-24 तक किया गया था। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर नवीन निविदा तक के लिए वृद्धि की गयी हैं।

विधायक शर्मा ने अन्य सवाल में धरसींवा क्षेत्र तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में पूछा, जिस पर मंत्री से कुल 1212 आवेदन में से 349 आवासों  की स्वीकृति हुई हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मे आने वाली सड़कों और अन्य जर्जर सड़कों के संबंध में प्रश्न करते हुए मरम्मत/विनिर्माण एवं संधारण कार्यो की जानकारी ली। इसके अलवा ध्यानाकर्षण के माधयम से नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की स्थापना से होने वाले जनस्वास्थ एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त उद्योग को अनुमति नहीं देने के संबंध में सदन का ध्यान आकृष्ट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें