फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: जहरीला कीड़ा काटने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, निलंबित हुए छात्रावास अधीक्षक

Wed, 16 Jul 2025 06:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम झारा में स्थित बालक छात्रावास में मंगलवार की शाम 5 के करीब जहरीला जंतु के द्वारा कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले बच्चे को काट लिया। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम झारा में स्थित बालक छात्रावास में मंगलवार की शाम 5 के करीब जहरीला जंतु के द्वारा कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले बच्चे को काट लिया वही बच्चे  को सनवाल अस्पताल ले जाने में काफी देर हो गई जिस कारण से रास्ते में जाते-जाते बच्चों की मौत हो गई घटना से स्वजनों में काफी आक्रोश देखा गयाम घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक एवं मंडल संयोजक को को तत्काल पद हटा दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक छात्रावास झारा में शाम 5 बजे के करीब कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले छात्र विजय कुमार सिंह पिता हीरालाल सिंह को जहरीला जंतु को पैर में काट लिया गया। जिसके काफी देर बाद उसे सनवाल अस्पताल ले जाया जा रहा था जिससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रावास अधीक्षक नहीं थे। विजय ग्राम पचवाल का रहने वाला था जिसके स्वजन घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल  सनवाल अस्पताल पहुंचे जहां वे अपने मृत बच्चे को देखकर हतप्रभ रह गय। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पश्चात छात्रावास अधीक्षक एवं मंडल संयोजक दोनों को पद से हटा दिया गया है।

छात्रावास अधीक्षक, निलंबित हटाए गए मंडल संयोजक
सहायक आयुक्त समीक्षा जायसवाल ने बताया कि घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक को हटा दिया गया है वही निलंबन के लिए जेडी को पत्र लिखा गया है। घटना के बाद मंडल संयोजक को भी पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें