फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जीपीएम में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज से, पांच संभागों के 540 खिलाड़ी दिखायेंगे दम-खम

Tue, 18 Aug 2026 10:25 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

CG Sports News: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 18 अगस्त से 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 की शुरुआत होगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सुबह सुबह 10.30 बजे फिजिकल कॉलेज खेल मैदान पेण्ड्रा में इका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Sports News: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 18 अगस्त से 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 की शुरुआत होगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सुबह सुबह 10.30 बजे फिजिकल कॉलेज खेल मैदान पेण्ड्रा में इका शुभारंभ करेंगे। चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक होगी। इसमें प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 आयु वर्ग के करीब 540 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना दम-खम दिखायेंगे।
विज्ञापन



इस मौके पर मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, कोरबा सांसद  ज्योत्सना चरणदास महंत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के तहत जिम्नास्टिक बालक एवं बालिका, क्रिकेट बालक, ताईक्वांडो बालक एवं बालिका कबड्डी बालिका वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के जरिये खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को निखारने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक शानदार मंच मिलेगा। आयोजन को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से जिले में खेल का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें