फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव को सीईओ ने किया निलंबित, जानें पूरा मामला

Thu, 26 Dec 2024 12:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।
 
विज्ञापन
निलंबित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सचिव रिंटु दुर्गम को कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के कारण सीईओ जिला पंचायत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1998 के नियम 3 (1) (एक)(दो)(तीन) के तहत निलंबित करते हुए रिंटू दुर्गम का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भोपालपटनम नियत किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के दिये गए निर्देशों का लगातार अवहेलना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के कारण की गई है। शासन की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के निर्माण कार्यों को नियत तिथि तक पूर्ण कराने फील्ड विजिट कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे, किंतु संबंधित सचिव द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही बरती गई, जिसके कारण कार्यों में प्रगति प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें