फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12वीं रिजल्ट: छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल को 98.5%, टॉप 5 में चार लड़कियां और एक लड़का

Tue, 13 May 2025 03:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ से छात्रा प्रगति अग्रवाल ने सर्वाधिक 98.5% अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया। वहीं काव्य अग्रवाल ने 98.25%, आर्ची पटेल ने 98%, इशिका अग्रवाल ने 97.50%, आद्या अग्रवाल ने 97.25% और पूर्वी पारख ने 97% अंक प्राप्त किए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के कुल उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 82.17% रहा है। इस परीक्षा के लिए कुल 31 हजार 911 छात्रों ने पंजीयन कराया था, जिसमें से 31 हजार 711 छात्र शामिल हुए। इनमें 16 हजार 696 लड़के, जबकि 15 हजार 015 लड़कियां शामिल हुई। परीक्षा में कुल 26 हजार 057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13 हजार 344 लड़के और 12 हजार 713 बालिकाओं ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से छात्रा प्रगति अग्रवाल ने सर्वाधिक 98.5% अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया। वहीं काव्य अग्रवाल ने 98.25%, आर्ची पटेल ने 98%, इशिका अग्रवाल ने 97.50%, आद्या अग्रवाल ने 97.25% और पूर्वी पारख ने 97% अंक प्राप्त किए। 

यहां देखें आंकड़े
  • रजिस्ट्रेशन- 31 हजार 911 छात्र 
  • एग्जाम दिए- 31 हजार 711 छात्र 
  • पास हुए- 26 हजार 057 छात्र 
  • लड़कों का पास प्रतिशत- 79.92%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत- 84.67%
  • कुल पास प्रतिशत- 82.17%
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें