फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Jagdalpur : पानी भरे खेत में घुसी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौके पर मौत

Sat, 29 Jul 2023 03:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में सड़क हादसे में एक कारपेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परपा थाना क्षेत्र के कोरपाल आमाडोंगरी गांव में शुक्रवार रात को सड़क हादसे में एक कारपेंटर की मौत हो गई। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी सुबह हुई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों कौ सौंप दिया। 

विज्ञापन


परपा थाना पुलिस ने बताया कि महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी परमानंद शर्मा (48) कारपेंटर का काम करता था। शुक्रवार को अपनी पत्नी तरुणा शर्मा को जगदलपुर जाने की बात कहते हुए बाइक लकेर घर से निकला था। रात को काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। खेत में बारिश का पानी भरा होने के कारण युवक को चोट आई और वहीं उसकी मौत हो गई। रात होने के कारण युवक को किसी ने भी नहीं देखा, लेकिन सुबह ग्रामीणों को खेत में शव पड़ मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें