फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरियाबंद: बारात जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, छह युवक घायल, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

Thu, 05 Feb 2026 07:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद

सार

गरियाबंद में बारात में शामिल होने जा रहे छह युवक उस वक्त घायल हो गए जब उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह दर्दनाक हादसा गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सोहम हॉस्पिटल के पास हुआ।
विज्ञापन
बारात जा रही कार पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरियाबंद में बारात में शामिल होने जा रहे छह युवक उस वक्त घायल हो गए जब उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह दर्दनाक हादसा गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सोहम हॉस्पिटल के पास हुआ। तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


दुर्घटना का विवरण और बचाव कार्य
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जंजगिरी से छह युवक बोलेरो में सवार होकर राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान सोहम हॉस्पिटल के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के चारों पहिए हवा में ऊपर की ओर हो गए थे। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को वाहन से बाहर निकाला गया और तुरंत पुलिस व मेडिकल टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की स्थिति और जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 2 से 3 युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें