फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुनसान रोड पर पलटी कार; सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 4 घायल, मची चीख-पुकार

Fri, 21 Apr 2023 07:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाने क्षेत्र में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे सड़क की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाने क्षेत्र में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे सड़क की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

माना थाना पुलिस ने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा होने से ये हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे कुल छह लोग हादसे का शिकार हुए हैं। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बीती देर की बताई जा रही है। 

2 युवक की मौत, 4 घायल
सड़क हादसे में युवक विवेक सिंह, लैंबर्ट सागर नामक की मौत हुई है। वहीं प्रदीप बिश्नोई , ऋषभ दुबे, अर्नाल्ड एक्का और मनीष कुमार घायल हुए हैं। गंभीर स्थिति होने के कारण पुलिस ने किसी का बयान दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन

हादसे का कारण अज्ञात
माना थाना प्रभारी भावेश गौतम ने कहा कि रात को सड़क हादसे की सूचना मिली। इस दौरान घटना स्थल पर दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें