फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के निजी सहायक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 06:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
rape - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सहायक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निजी सहायक को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रायुपर पुलिस एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले को महिला पुलिस थाने में 16 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराई गई थी, उसी आधार पर आरोपी ओमप्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार,  2015 में आरोपी ओमप्रकाश गुप्ता ने उसके माता-पिता से उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने का वादा किया। आरोपी के झांसे में आकर उसके परिजनों ने पीड़िता को पढाई करने के लिए गुप्ता के पास भेज दिया। करीब एक साल बाद 2016 में गुप्ता ने पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया, और दिसंबर 2019 तक उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने नया रायपुर में अपने दूसरे निवास पर कई बार नाबालिग के साथ यौन शोषण किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले की रहने वाली पीड़िता को आरोपी गुप्ता और उसकी पत्नी ने घर का काम करने के अलावा कई बार प्रताड़ित भी किया।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें