फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh by-election: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 3 बजे तक 71.74% मतदान

Mon, 05 Dec 2022 03:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Bypoll Voting in Bhanupratappur assembly Live: छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर  मतदान खत्म हो गया है। इस सीटों के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। 
विज्ञापन
कतार में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान खत्म हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में अपराह्न 3 बजे तक  71.74 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा महिलाओं ने उत्साह दिखाया है। चुनाव में खड़े सात प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद है। इसके नतीजे अब 8 दिसंबर को सबके सामने आएंगे। अब जो मतदाता लाइन में रह गए हैं, वही वोट डाल पाएंगे। 

विज्ञापन


मतदान की स्थिति

सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कुल मतदान 9.897%
पुरुष मतदाता 9365
महिला मतदाता 10015
सुबह 9 से 11 बजे तक कुल मतदान 31.27%
पुरुष मतदाता 21.95%
महिला मतदाता 20.83%
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक 50.83%
पुरुष मतदाता 50.15%
महिला मतदाता 51.48%
दोपहर 1 से 3 बजे तक कुल मतदान 64.86%
पुरुष मतदाता 62.86%
महिला मतदाता 66.75%


दोपहर करीब डेढ़ बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका था।  महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। यहां के 256 बूथों में से 99 नक्सल प्रभावित हैं। इसके चलते करीब छह हजार जवानों की तैनाती की गई है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान हुआ था। 

विज्ञापन


चार साल में बढ़े  5514 मतदाता

  • कुल मतदाता : एक लाख 97 हजार 535 
  • पुरुष मतदाता : 95 हजार 186 
  • महिला मतदाता :  एक लाख 491 
  • थर्ड जेंडर मतदाता : एक 

इनमें 1840 पुरुष और 1650 महिलाएं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 80 साल से अधिक उम्र के 1875 मतदाता है, इनमें 640 पुरुष और 1235 महिलाएं हैं। यहां सेवा मतदाताओं की संख्या 548 है। जिनमें 529 पुरूष और 19 महिला मतदाता है।

कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने डाला वोट 
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने उपचुनाव में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने मतदाता हैं उनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में है। क्योंकि, भूपेश बघेल की सरकार ने इन चार वर्षों में विकास के जितने कार्य किए वो कीर्तिमान हैं। इन विकास कार्यों को देखते हुए जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट दे रही है। 

विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
कुल बूथ 256
नक्सल संवेदनशील 82
अति नक्सल संवेदनशील 17
राजनीतिक रूप से संवेदनशील 23

विधानसभा क्षेत्र में 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 82 मतदान केंद्र नक्सल संवेदनशील, 17 अति नक्सल संवेदनशील और 23 राजनीतिक रूप से संवेदनशील हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रिजर्व दल भी बनाए गए हैं। 

मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई सीट
यह चुनाव मनोज मंडावी के निधन से खाली होने के कारण कराया जा रहा है। कांग्रेस ने जहां इस सीट पर स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की ओर से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है। 

चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में 
प्रत्याशी  पार्टी
ब्रह्मानंद नेताम भाजपा
सावित्री मंडावी कांग्रेस
के.घनश्याम जुरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 
शिवलाल पूडो अंबेडकराइट पार्टी 
हीरा नेताम राष्ट्रीय जन संघ
अकबर राम कोराम सर्व आदिवासी समाज
दिनेश कल्लो  निर्दलीय


इस सीट को फतह करने के लिए चुनावी मैदान में सात उम्मीदवार हैं। हालांकि यहां मुख्य रूप से सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम हैं।



प्रधानमंत्री मोदी ने की वोट डालने की अपील 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में उपचुनावाें को लेकर एक ट्वीट किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं उन सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं वे बड़ी संख्या में मतदान करें।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें