फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में 77.88 फीसदी मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे के मुकाबले की उम्मीद

Tue, 12 Apr 2022 11:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरागढ़

सार

पिछले साल नवंबर में जेसीसी (जे) विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ उपचुनाव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को 77.88 फीसदी मतदान हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यहां कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच है। मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। शाम पांच बजे मतदान के समापन तक 77.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। उनके अनुसार उनमें पुरुष मतदाता 78.92 फीसदी और महिला मतदाता 77.74 फीसदी हैं। हालांकि, अंतिम डाटा आने में अभी वक्त लगेगा।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया, लेकिन मतदान केंद्र परिसर में मौजूद कतार में लगे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा। उनका कहना था कि अंतिम आंकड़े प्राप्त होने के बाद मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 84.59 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज मतदान के साथ ही क्षेत्र के 10 उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो गया है, जिसका फैसला 16 अप्रैल को मतगणना के दिन होगा। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा गया तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया है। उनके अनुसार क्षेत्र में तेज गर्मी के बावजूद मतदाता सुबह से ही कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हुई थी जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच होने की संभावना है।

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है। जंघेल और वर्मा दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लोधी जाति से हैं। खैरागढ़ क्षेत्र में लोधी जाति की संख्या अधिक है। जनता कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए वकील और खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सीएम बघेल को चुनाव के समय खैरागढ़ का नाम याद आया: भाजपा उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को पिछले साढ़े तीन साल से उपेक्षित रखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को याद भी नहीं है कि कोई खैरागढ़ नाम का विधानसभा क्षेत्र भी है। उन्हें यहां की तब याद आई जब चुनाव की शुरुआत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें