फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: राजनांदगांव में बुलडोजर चलाकर 22 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, बनेगा खेल मैदान

Sun, 15 Nov 2026 02:58 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदई-बसंतपुर के कोढ़ीखाना क्षेत्र में 22 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया। अब इस जमीन पर सुव्यवस्थित खेल मैदान बनाने की योजना है।
विज्ञापन
नगर पालिका निगम राजनांदगांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिला प्रशासन ने नंदई-बसंतपुर क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 22 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। राजस्व विभाग, नगर पालिका निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बसंतपुर स्थित कोढ़ीखाना क्षेत्र में लंबे समय से बने अवैध भवनों तथा अन्य ढांचों को बुलडोजर से ढहा दिया। प्रशासनिक जांच के दौरान शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर अनधिकृत निर्माण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद यह प्रशासनिक कदम उठाया गया।
विज्ञापन


अनधिकृत निर्माण पर चला बुलडोजर
एसडीएम गौतम पाटिल के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध संरचनाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर 22 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर शासन का अधिकार फिर से स्थापित किया। कोढ़ीखाना क्षेत्र में अनधिकृत रूप से बनी इमारतों को हटाने के लिए प्रशासन ने पहले गहन पड़ताल कराई थी। जांच में अवैध कब्जे का तथ्य सही मिलने के बाद पूरी भूमि को खाली कराया।

खेल मैदान निर्माण की कार्ययोजना
मुक्त कराई गई इस भूमि का उपयोग जनहित और शासकीय गतिविधियों के संचालन के लिए होगा। नगर पालिका निगम इस भूखंड के लिए विशेष योजना तैयार कर रहा है। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार यहां सुव्यवस्थित खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनहित से जुड़ी अन्य विकास परियोजनाओं को भी धरातल पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें