फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार हत्याकांड: मुकेश चंद्राकर मर्डर मामले में आरोपी ठेकेदार के ठिकानों पर चला बुलडोजर,सभी बैंक खाते भी सीज

Sat, 04 Jan 2025 07:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में प्रशासन अब एक्शन में है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी और ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे को धरसाई करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में प्रशासन अब एक्शन में है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी और ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे को धरसाई करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा था। ठेकेदार के फार्म हाउस पर बुलडोजर चला गया है। दूसरी ओर रायपुर एयरपोर्ट से आरोपी रितेश चंद्राकर की गाड़ी जब्त की गई है। 
विज्ञापन


ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सभी बैंक खाते और एटीएम ट्रांजैक्शन को सीज किया गया है। किसी भी तरह का डिजिटल ट्रांजेक्शन न कर पाए इस पर भी नजर रखी गई है। बीजापुर स्थित वन विभाग की जमीन पर ठेकेदार द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली करवाने वन विभाग की टीम रवाना हुई। वहीं आरोपी के सभी अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला।

जानें पूरा मामला 
सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने बड़ा खुलासा किया है। आईजी ने बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके और उसके भाई रितेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन


सेप्टिक टैंक में मिली लाश
दरअसल एक जनवरी की शाम सात बजे से मुकेश लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार और उनके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई।

'हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर'
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले पर कहा कि मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को हिरासत में लिया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहनता से जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीडी ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर है वह कांग्रेस प्रदेश का पदाधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें