फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: दुर्गम जंगलों में बीएसएफ जवानों का ऑपरेशन, 14 फीट ऊंचा नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त

Sat, 13 Sep 2025 01:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

जवानों ने वालेर नदी और कई नालों को पार करते हुए गांव वाट्टेकल और परालमस्पी के गहरे जंगलों तक पहुंचकर यह ऑपरेशन पूरा किया। गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश का स्मारक मिला, जिसे तुरंत उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।
 
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों ने 14 फीट ऊंचा नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 47 बटालियन बीएसएफ, पाखंजुर के जवानों ने कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाया गया 14 फीट ऊँचा शहीद स्मारक को धवस्त कर दिया है।
विज्ञापन


भारी बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद जवानों ने वालेर नदी और कई नालों को पार करते हुए गांव वाट्टेकल और परालमस्पी के गहरे जंगलों तक पहुंचकर यह ऑपरेशन पूरा किया। गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश का स्मारक मिला, जिसे तुरंत उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।

कमांडेंट विजेंद्र नाथ गांगोली ने बताया कि नक्सली अक्सर अपने मारे गए साथियों की याद में स्मारक खड़े करते हैं, जिससे वे स्थानीय युवाओं को बरगलाकर संगठन से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे स्मारकों को ध्वस्त करना नक्सलियों के हौसले पस्त करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएसएफ की तैनाती के बाद से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि अबूझमाड़ और आसपास के क्षेत्रों से नक्सलवाद का खात्मा हो सके। जवान न केवल जंगलों में अभियान चला रहे हैं बल्कि स्थानीय लोगों की मदद और विकास कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं। गांववालों से भी इस अभियान को समर्थन और सराहना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें