छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान ने खुद को खत्म कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल पवार प्रसाद दिनकर बीएसएफ की 114वीं बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन
दिनकर ने अपनी सर्विस रायफल से पखंजोर कैंप में रविवार रात खुद को गोली मारी थी। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश लगातार की जा रही है।