फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में कत्ल: भाई ने टांगी से हमला कर की बहन की हत्या, पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी उर्मिला

Thu, 26 Jun 2025 03:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के राताखंड गांव में सतकुमार मांझी ने अपनी बहन उर्मिला की धारदार टांगी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में बड़े भाई ने अपनी बहन की धारदार टांगी से वार कर हत्या कर दी। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के राताखंड गांव में हुई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राताखंड गांव की रहने वाली आसो बाई मांझी ने बताया कि उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी बेटी उर्मिला मांझी (30) ने ग्राम पोरडा निवासी दीपक राठिया से प्रेम विवाह किया था। पति की मृत्यु के बाद उर्मिला अपने मायके में रह रही थी। इस बात से उसका भाई सतकुमार मांझी (34) नाराज था और वह नहीं चाहता था कि उर्मिला मायके में रहे। इसी बात को लेकर बीते दिन सुबह करीब छह बजे दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सतकुमार ने उर्मिला के साथ हाथ, मुक्कों और धारदार टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी सतकुमार ने हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में हत्या का अपराध पाए जाने पर आरोपी सतकुमार मांझी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें