फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के फेमस हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन: अपनी मौत की खबर पर खुद कहते थे टाइगर अभी जिंदा है

Thu, 26 Jun 2025 06:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Famous poet Padmashree Surendra Dubey passed away: छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे नहीं रहे। 72 वर्ष की उम्र में उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Famous poet Padmashree Surendra Dubey passed away: छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे नहीं रहे। 72 वर्ष की उम्र में उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देश-प्रदेश में शोक की लहर है। कला जगत, काव्य जगत, साहित्य जगत, राजनीतिक जगत समेत सभी वर्ग में उनके निधन की खबर से सभी आहत है। हर तरफ शोक की लहर है। सभी गमगीन हैं। 

विज्ञापन








उनके निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि ' छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ। अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि 'सुरेन्द्र जी जीवन भर मुस्कान बांटते रहे, आज आंखें नम कर गए। छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर विश्व मंच तक अपनी विशिष्ट कविताओं से पहचान बनाने वाले महान कवि पद्मश्री श्री सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। आपकी कविताएं सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। ॐ शांति।'
 
 



प्रख्यात कवि और लेखक डॉ. कुमार विश्वास ने भी दुबे के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि 'छत्तीसगढ़ी भाषा व संस्कृति के वैश्विक राजदूत, मुझे सदैव अनुजवत स्नेह देने वाले, बेहद ज़िंदादिल मनुष्य, कविश्रेष्ठ पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे जी का निधन सम्पूर्ण साहित्य-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरे हृदय के रायपुर का एक हिस्सा, आपकी अनुपस्थिति को सदैव अनुभव करेगा भैया। प्रिय 
@ashutoshdubeyjiव पूरे परिवार को ईश्वर इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे 🙏 🕉️ शांति 🕉️
 

Trending Videos

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा कि ' सारे विश्व में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले हमारे प्रिय कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे जी के आकस्मिक देहांत समाचार से मन व्यथित और स्तब्ध है। जीवन पर्यंत सभी को हंसाने वाले श्री दुबे जी इस प्रकार हम सभी को अश्रुपूरित आंखों के साथ छोड़ जाएँगे यह कभी किसी में कल्पना भी नहीं की थी, उनका देहांत पूरे साहित्य जगत व मंचीय कविता के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीधाम में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।



 





पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित, छत्तीसगढ़ के निवासी, हास्य कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का दुखद समाचार मिला है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को दुःख सहने का सामर्थ्य दे. ॐ शांति:




छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हास्य कविताओं के लेखक, छत्तीसगढ़ के विख्यात कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत ही दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनका जाना पूरे साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनका श्रोता रहा हूं, ये मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।”  

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी शोक जताते हुए लिखा कि, “जीवन भर शब्दों से मुस्कान बाँटने वाले सुरेंद्र जी आज मौन छोड़ चले गए… पद्मश्री कवि श्री सुरेंद्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार सहित अनगिनत श्रोताओं को यह अपूरणीय क्षतिसहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।”




मंत्री रामविचार नेताम ने भावुक होकर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, “छत्तीसगढ़ी भाषा के सुप्रसिद्ध हास्य कवि, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यह केवल साहित्य जगत ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ और हिंदी भाषी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. दुबे जी न केवल एक प्रखर कवि और विलक्षण मंचीय कलाकार थे, बल्कि वे सामाजिक चेतना के सजग स्वर भी थे। चुटीली हास्य-वाणी में वे गंभीरतम सत्य भी सहजता से कह जाते थे।

उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से हास्य को एक सशक्त चिंतन और सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाया। वे केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि जन-जागरण की धारा थे।

मां महामाया से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।”

 


मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने लिखा कि,' छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। यह केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, संपूर्ण साहित्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपनी अनूठी शैली और हास्य व्यंग्य की गूंज से उन्होंने न केवल मंचों पर, बल्कि लोगों के हृदयों में भी अमिट छाप छोड़ी।

देशभर में छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान को उन्होंने गौरव दिलाया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व शुभचिंतकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनकी रचनाएं और स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। ॐ शांति!'

 


रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शोक जताते हुए लिखा कि , 'हर पल मुस्कान बाँटने वाला चला गया...छत्तीसगढ़ के रत्न, हमारे प्रिय साथी और जाने-माने हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
अपने तीखे व्यंग्य और हास्य से उन्होंने समाज को गहराई से छुआ है, हँसाया है, वहीं गंभीर विषयों पर सोचने को मजबूर किया है। दुबे जी ने 20 वर्षों तक मेरे साथ लगातार काम किया है, उनमें किसी विषय को समझने, पहचानने और उस विषय को अंतिम परिणीति तक पहुंचाने की अद्भुत कला थी। वे छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान थे, जिनकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'




 
 

पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने अपनी मौत की अफवाह पर खुद एक कविता लिखकर उसे हास्य कवि सम्मेलनों में सुनाया करते थे और लोगों को हंसाया करते थे।


मेरे दरवाजे पर लोग आ गए
यह कहते हुए की दुबे जी निपट गे भैया
बहुत हंसात रिहीस..
मैं निकला बोला- अरे चुप यह हास्य का कोकड़ा है, ठहाके का परिंदा है
टेंशन में मत रहना बाबू टाइगर अभी जिंदा है.
मेरी पत्नी को एक आदमी ने फोन किया
वो बोला- दुबे जी निपट गे,
मेरी पत्नी बोली ऐसे हमारे भाग्य कहां है
रात को आए हैं पनीर खाए हैं
पिज़्ज़ा उनका पसंदीदा है
टेंशन में तो मैं हूं कि टाइगर अभी जिंदा है.
एक आदमी उदास दिखा मैंने पूछा तो बोला मरघट की लकड़ी वाला हूं
बोला वहां की लकड़ी वापस नहीं हो सकती आपको तो मरना पड़ेगा
नहीं तो मेरे 1600 रुपए का नुकसान हो जाएगा
मैंने कहा- अरे टेंशन में मत रह पगले टाइगर अभी जिंदा है.

विज्ञापन

8 जनवरी 1953 को बेमेतरा (तत्कालीन दुर्ग) में सुरेंद्र दुबे का जन्म हुआ था। वे मूलतः एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे, पर हास्य और व्यंग्य कविताओं के माध्यम से उन्होंने अपनी एक अलग खास पहचान बनाई थी। हास्य एवं व्यंग्य साहित्य में उनकी एक अनूठी पकड़ थी। उनकी विशेण शैली ने छत्तीसगढ़ी भाषा को ऊंचाई दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ी बोली, क्षेत्रीय भाषा को देश-विदेश में पहचान दिलाई। साहित्यिक सेवा के साथ ही डॉक्टरी पेशे में भी उन्होंने महत्वपू्र्ण योगदान दिया।  




उनकी कवितायें कविताएं गुदगुदाती तो थी हीं लोगों को अपने भीतर झाँकने तक को मजबूर कर देती थीं। उनका फुल आत्मविश्वास,भावपूर्ण प्रस्तुति शैली और क्षेत्रीय शब्दावली श्रोताओं को बाँध बांधे रखती थी। देश -विदेश में उनकी कवितायें देखी और सुनी जाती हैं। दूरदर्शन समेत लोकल चैनलों ने भी उनकी कविताओं को घर-घर पहुँचाया। इस वजह से उन्हें साल 2008 में 'काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।




सम्मान और पुरस्कार
  • साल 2008 में 'काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार' से सम्मानित 
  • साल 2010 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री सम्मान
  • वर्ष 2012 में पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान, अट्टहास सम्मान
  •  संयुक्त राज्य अमेरिका में लीडिंग पोएट ऑफ इंडिया सम्मान 
  • अमेरिका के वाशिंगटन में हास्य शिरोमणि सम्मान 2019 से सम्मानित 
  • उनकी रचनाओं पर देश के तीन विश्वविद्यालयों ने पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की है।
  • हास्य-व्यंग्य साहित्य की पांच पुस्तकें लिखीं
  • साहित्यिक योगदान के लिये देश-विदेश में सम्मानित


बता दें कि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को रायपुर के एसीआई अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें शाम साढ़े चार बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 27 जून के सुबह साढ़े दस बजे मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जायेगा। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान अशोका प्लेटिनम बंगला नंबर-25 मारवाड़ी श्मशान घाट के लिये निकलेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें