फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में गरज चमक और बारिश की गतिविधियों में लगा ब्रेक, बढ़ने लगा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sat, 10 May 2025 10:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम में करवट बदली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम में करवट बदली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। आज शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के साथ गरज चमक होने की संभावना है। दूसरी ओर बारिश की गतिविधियों में कमी आने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुर्ग जिला में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में एक दो जगह पर मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन होने की संभावना है। इस दौरान कई हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में सुबह के समय धूप देखने को मिल सकता है। वहीं शाम के समय मौसम का मिजाज बदलने से बारिश और गरज चमक के आसार हैं। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून 13 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है। उत्तर दक्षिण द्रोणीका दक्षिण तेलंगाना से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। दूसरी और पूरी उत्तर प्रदेश के उत्तरी आंतरिक कर्नाटक समुद्र तल से 9.4 और 12.6 की में ऊपर पश्चिमी हवा का गत बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का  मिजाज बदला हुआ है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज शाम के समय बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में रहा है। यहां तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए वही सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें