फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सटोरिये सावधान हो जाये! क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 25 Mar 2025 07:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आईपीएल का सीजन आते ही सटोरिये एक्टिव हो गए हैं। क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगा रहे हैं। रायपुर पुलिस ने क्रिकेट मैच समेत अन्य खेलों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो सटोरिये को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का सीजन आते ही सटोरिये एक्टिव हो गए हैं। क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगा रहे हैं। रायपुर पुलिस ने क्रिकेट मैच समेत अन्य खेलों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो सटोरिये को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि तेलीबांधा थाना क्षेत्रांतर्गत गली नंबर 03 स्थित गौतम डेली नीड्स के सामने दो व्यक्ति मोबाईइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे है। इस पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए जगह पर रेड मारी है।

इस दौरान पुलिस ने मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम चंचल दास जयसिंघानी और गौतम आहूजा निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाइल फोन को चेक करने पर दोनों के द्वारा अपने मोबाइल फोन में unclebet9.com और kingdombook9.com नामक वेबसाइट में आईडी लेकर ऑनलाइन क्रिकेट मैच और अन्य खेलो में सट्टा संचालित करना पाया गया। 
विज्ञापन


इस पर आरोपी चंचल दास जयसिंघानी एवं गौतम आहूजा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त दो नग मोबाइल फोन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 170/2025 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 111 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें