फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सब्जी दुकान में मोल भाव करने से गवानी पड़ी जान,कद्दू का रेट पूछने पर दुकानदार ने ग्राहक को उतारा मौत के घाट

Tue, 25 Mar 2025 07:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में सब्जी दुकान के मालिक ने मोल-भाव कर रहे ग्राहक की हत्या कर दी। सब्जी खरीदी के दौरान ग्राहक और दुकानदार के बीच मोल भाव हुआ। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सब्जी दुकान के मालिक ने मोल-भाव कर रहे ग्राहक की हत्या कर दी। सब्जी खरीदी के दौरान ग्राहक और दुकानदार के बीच मोल भाव हुआ। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर वार कर दिया। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सब्जी के मोल भाव को लेकर दुकानदार ने ग्राहक की हत्या की है। सब्जी के मोल भाव को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। आरोपी दुकानदार का नाम रेशम ढीमर है। शुक्रवार को 50 वर्षीय ग्राहक बाजार में सब्जी खरीदने गया था। दुकानदार रेशम के पास कद्दू का रेट पूछा, इसके बाद वह मोलभाव करने लगा। इसी दौरान दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। 

इसके बाद गुस्साएं दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी रेशम ढीमर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें