फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना: रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

Thu, 14 Nov 2024 10:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिलने पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से आज गुरूवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडिगो की फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सूचना के बाद रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट की जांच हो रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट से यात्री उतरे नहीं हैं। अभी फ्लाइट की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी ने फ्लाइट की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें