छत्तीसगढ़ के रायपुर में बम की धमकी के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की एयरपोर्ट पर जांच की गई। एसएसपी संतोष सिंह ने मामले की जानकारी दी।
Raipur, Chhattisgarh: A flight from Nagpur to Kolkata made an emergency landing at Raipur airport following a bomb threat. The plane is being checked at the airport and further probe is underway: SSP Santosh Singh
— ANI (@ANI) November 14, 2024
पुलिस अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि विमान के उतरने के बाद उसे अनिवार्य सुरक्षा जांच के लिए तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया। पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ता भी हवाई अड्डे पर पहुंच गया। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। उन्होंने आगे कहा कि पूरी जांच के बाद बम की धमकी झूठी निकली। बम की सूचना देने वाले यात्री को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।